SSC CGL टियर-2 के लिए इंग्लिश भाषा के सेक्शन की तैयारी कैसे करें : कर्मचारी चयन आयोग प्रत्येक वर्ष विभिन्न सरकारी पदों में उम्मीदवारों की भर्ती के लिए संयुक्त स्नातक स्तर की परीक्षा आयोजित करता है। SSC CGL टीयर 1 परीक्षा सफलतापूर्वक 5 अगस्त से 24 अगस्त 2017 को आयोजित की गई थी। इस लेख में, हम SSC CGL टीयर 2 के इंग्लिश भाषा सेक्शन की तैयार करने संबंधी जानकारियों से SSC उम्मीदवारों का मार्गदर्शन करेंगे।
SSC CGL टीयर 1 परीक्षा 2017 का रिजल्ट अगले कुछ दिनों में घोषित होने की संभावना है। फिलहाल, हम आपको यही सलाह देना चाहेंगे कि परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए आप सभी को टियर-2 की तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए।
SSC CGL टियर–2 परीक्षा पैटर्न
SSC CGL टीयर-1 परीक्षा के समान, SSC CGL टीयर-2 परीक्षा भी ऑब्जेक्टिव टाइप होगी। परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी और माध्यम इंग्लिश / हिंदी होगा।
Name of the Paper | Questions | Marks |
Quantitative Aptitude | 100 | 200 |
English Language & Comprehension | 200 | 200 |
Statistics | 100 | 200 |
General Studies (Finance & Economics) | 100 | 200 |
SSC CGL टीयर 2 इंग्लिश भाषा सेक्शन में 200 प्रश्न शामिल होंगे और प्रत्येक के लिए 1 अंक निर्धारित होगा। इंग्लिश भाषा के पेपर को हल करने के लिए कुल समय 2 घंटे है। हालांकि, कठिनाई स्तर टियर-1 की तुलना में अधिक होगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाने का प्रावधान नेगेटिव मार्किंग के तहत किया गया है।
अब, SSC CGL टियर-2 इंग्लिश भाषा सेक्शन का गहनता से विश्लेषण करें और देखें कि हम इस भर्ती परीक्षा में कैसे सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
SSC CGL टियर-2 के लिए इंग्लिश भाषा के सेक्शन की तैयारी कैसे करें
SSC CGL टीयर-2 इंग्लिश भाषा के प्रश्न-पत्र का उद्देश्य उम्मीदवार की समझ का परीक्षण करने और भाषा की पकड़ को समझने के लिए होता है। यदि आपकी आधारभूत अवधारणाएं स्पष्ट होंगी तो SSC CGL टियर-2 के इंग्लिश भाषा सेक्शन में आप आसानी से अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।
लेकिन आपको यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि यह एक ऐसा विषय है जो नियमित अभ्यास की मांग करता है। आपकी मदद के उद्देश्य से हमने एक विषय सारिणी बनाई है जो आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। कृपया नीचे दी गई तालिका को ध्यानपूर्वक देखें जिसमें पिछले साल के प्रश्न-पत्रों का भी उल्लेख किया गया है:
Name of the Subjects | 2010 | 2011 | 2012 | 2013 | 2013(Re) | 2014 | 2015 | 2016 |
Vocabulary Section | ||||||||
Antonyms | 5 | 5 | 3 | 3 | 3 | 3 | 3 | 3 |
Synonyms | 5 | 5 | 3 | 3 | 3 | 3 | 3 | 3 |
Spelling Correction | 5 | 5 | 3 | 3 | 3 | 3 | 3 | 3 |
Idioms and Phrases | 10 | 5 | 10 | 10 | 10 | 10 | 10 | 3 |
One-Word Substitution | 10 | 5 | 12 | 12 | 12 | 12 | 12 | 12 |
Sub-Total | 35 | 25 | 31 | 31 | 31 | 31 | 31 | 31 |
Grammar Section | ||||||||
Direct-Indirect | 25 | 25 | 27 | 27 | 27 | 27 | 27 | 27 |
Active-Passive | 20 | 20 | 20 | 20 | 20 | 20 | 20 | 20 |
Sentence Improvement | 20 | 20 | 22 | 22 | 22 | 22 | 22 | 22 |
Spotting Error | 20 | 10 | 20 | 20 | 20 | 20 | 20 | 20 |
Cloze Test | 25(3) | 25(3) | 25(3) | 25(3) | 25(3) | 25(3) | 25(3) | 25(3) |
Fill ups | 5 | 5 | 5 | 5 | 5 | 5 | 5 | 5 |
Sub-Total | 115 | 105 | 119 | 119 | 119 | 119 | 119 | 119 |
Other Sections | ||||||||
Comprehension/ Passage | 30(6) | 50(8) | 30(3) | 30(4) | 30(4) | 30(4) | 30(4) | 30(4) |
Sentence Re-Arrangement | 20 | 20 | 20 | 20 | 20 | 20 | 20 | 20 |
Sub-Total | 50 | 70 | 50 | 50 | 50 | 50 | 50 | 50 |
उपरोक्त तालिका से, हम निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि ग्रामर सेक्शन को प्राथमिकता सूची के शीर्ष पर होना चाहिए।
इंग्लिश भाषा प्रतियोगी परीक्षाओं का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होने के साथ-साथ ये यह सबसे अधिक स्कोरिंग सेक्शन के रूप में भी माना जाता है। इस सेक्शन में अंक प्राप्त करना उतना कठिन नहीं होता जितना आप सोचते हैं बल्कि आपको अधिक अंक प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
यहां कर्मचारी चयन आयोग के लिए इंग्लिश सेक्शन की तैयार करने संबंधी हम कुछ टिप्स आपसे साझा कर रहे हैं:
- सबसे पहले, आपको ग्रामर नियम याद रखने होंगे। हालांकि, आपको ग्रामर के सभी नियम याद करने की ज़रूरत नहीं है बल्कि अगर आप पिछले साल के प्रश्न-पत्रों को हल करेंगे तो भी आप परीक्षा की प्रकृति को समझ लेंगे या यूं कह लीजिए कि पिछले वर्ष के पेपर हल करना आपके लिए पर्याप्त रहेगा।
- SSC संयुक्त ग्रेजुएट लेवल परीक्षा की स्मार्ट तैयारी के लिए, पिछले साल के प्रश्नपत्र हल करें और उनका दैनिक अभ्यास करने का सबसे अच्छा तरीका होगा।
- SSC CGL टियर-1 के इंग्लिश सेक्शन का उद्देश्य आपकी समझ को जानने से था। इंग्लिश में सुधार के लिए, अख़बारों (द हिंदू एंड इकोनॉमिक टाइम्स) और पुस्तकें पढ़ें।
- आपको अखबार, समाचार चैनल, किताबों आदि से दैनिक शब्दों के नए शब्दों को सीखने की आदत विकसित करने की आवश्यकता है। इससे आपको आवश्यक शब्दों से संबंधित अपना स्वयं का शब्दकोश बनाने में मदद मिलेगी।
- अपनी गलतियों से सीखें। ऐसा करने से आप SSC CGL इंग्लिश भाषा के सेक्शन की बेहतर सुधार करने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।
- अपने कमजोर क्षेत्रों को जानने का प्रयास करें और उन पर विशेष ध्यान देने की कोशिश करें क्योंकि ऐसा करना आपके लिए बहुत ज़रूरी है। उस विषय या विषय के अध्ययन के लिए अधिक समय दें, जिसमें आपको समस्या हो रही है।
- SSC CGL इंग्लिश भाषा के सेक्शन के लिए आवश्यक टॉपिक्स का दैनिक रूप से अभ्यास करें। हमारी यही सलाह होगी कि आप दैनिक आधार पर इंग्लिश के अभ्यास के लिए कम से कम तीन घंटे समर्पित करने का प्रयास करें।
8. सारांश नोट्स बनाने की कोशिश करें। प्रमुख शब्दों और अवधारणाओं को स्पॉट (चिन्हित) करें और सुनिश्चित करें कि आप उन्हें समझ गए हैं।
- जैसा कि आप सभी जानते हैं, समय प्रबंधन हर प्रतियोगिता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इसलिए, आपको अपनी गति पर काम करना होगा। प्रश्नों को एक तेज़ गति से हल करने के लिए, आपको अभ्यास करना होगा। अधिक से अधिक मॉक टेस्ट का अभ्यास करें और स्वयं की तैयारी का समय-समय पर मूल्यांकन करें।
- SSC CGL में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है, लेकिन स्मार्ट तरीके से अध्ययन करना आपकी राहें आसान कर सकता है।
SSC CGL (Mains) Previous Year Papers by OnlineTyari
This mock test contains 200 questions. SSC CGL (Mains) Previous year papers. Try a few questions to explore.
Attempt for FreeEnglish Language Mock Test Series by OnlineTyari
This mock test contains 25 questions. It contains Tests English Reading Comprehension, Synonyms, Antonyms, One Word Substitution and knowledge of English Grammar. Try a few questions to explore.
Attempt for FreeSSC CGL टीयर II : फ्री टेस्ट
इस मॉक टेस्ट में परीक्षा के अनुरूप प्रश्नों का संकलन किया गया है। प्रश्नों का उत्तर व्याख्या के साथ दिया गया है जिससे छात्र आसानी से उसे हल करने की विधि से भी परिचय प्राप्त कर सके। मॉक टेस्ट में सम्पूर्ण प्रश्न पत्र के तहत तैयार किया गया है जिससे छात्र इसे हल करते समय वास्तविक परीक्षा का अनुभव करें और अपनी समय रणनीति पर कार्य कर सकें। यह मॉक टेस्ट SSC टीयर II के छात्रों के लिए विशेष महत्वपूर्ण हैं। अतः आज ही इस मॉक टेस्ट से अपनी परीक्षा तैयारी को अवश्य जांचे।
अभ्यास शुरू करें !हमें उम्मीद है कि SSC CGL टीयर-2 परीक्षा में इंग्लिश भाषा सेक्शन की तैयारी करने से संबंधित इस लेख के माध्यम से आपको कई बातें समझने में मदद मिली होगी। आप सभी उम्मीदवारों को हमारी ओर से परीक्षा के लिए शुभकामनाएं।
SSC भर्ती परीक्षा 2017 के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। SSC CGL परीक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए, सर्वश्रेष्ठ SSC CGL परीक्षा तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।