IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2017 का विश्लेषण: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान अर्थात ने IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2017 की दूसरी शिफ्ट आज दोपहर 12.30 बजे समाप्त हो गई और छात्र अब परीक्षा केन्द्रों से बाहर आ रहे हैं। चलिए अब हम IBPS क्लर्क 2 दिसंबर 2017 को दूसरी शिफ्ट में आयोजित परीक्षा का सेक्शन-वाइज विस्तृत परीक्षा विश्लेषण की ओर आगे बढ़ते हैं।
इस लेख में, IBPS क्लर्क परीक्षा विश्लेषण, पेपर रिव्यू और प्रत्येक सेक्शन का कठिनाई स्तर शामिल है, जिसके अंतर्गत आज यानी 2 दिसंबर 2017 को शिफ्ट-2 में आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में पूछे गये हैं। यदि आप इस परीक्षा में शामिल हुए थे तो वे इस लेख को पढ़कर अपनी परीक्षा के स्तर को जान सकते हैं।
IBPS क्लर्क परीक्षा 2017 : 2 दिसंबर 2017 (शिफ्ट-2)
IBPS क्लर्क परीक्षा के लिए परीक्षा के सिलेबस और पैटर्न के अनुसार परीक्षा में कुल 100 प्रश्न थे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया था।पेपर को हल करने की कुल समय-सीमा 60 मिनट की थी।
अब सवाल यह है कि IBPS क्लर्क की शिफ्ट-2 परीक्षा का कठिनाई स्तर कैसा था?
उत्तर: सरल से मध्यम!
आइए अब हम शिफ्ट-2 में आयोजित IBPS क्लर्क परीक्षा का सेक्शन-वाइज विश्लेषण करते हैं।
IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा विश्लेषण के साथ-साथ हम प्रत्येक सेक्शन के लिए किए गए अच्छे प्रयासों के बारे में भी आपको बताएंगे।
IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2017 का विश्लेषण: 2 दिसंबर 2017 (शिफ्ट 2)
IBPS क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा 2017 का विश्लेषण इस लेख में आगे करेंगे। सबसे पहले आपको बता दें कि IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में तीन सेक्शन होते हैं। पेपर अंग्रेजी भाषा, क्वॉन्टिटेटिव एप्टीट्यूड और रीज़निंग एबिलिटी सेक्शन में विभाजित है। IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जाते हैं।
सेक्शन का नाम | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक |
इंग्लिश भाषा | 30 | 30 |
न्यूमेरिकल एबिलिटी | 35 | 35 |
रीज़निंग एबिलिटी | 35 | 35 |
कुल | 100 | 100 |
IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के लिए क्वॉन्टिटेटिव एप्टीट्यूड का विश्लेषण
- कठिनाई स्तर: मध्यम
- अच्छा प्रयास: 22 – 24
- समय-सीमा: 20 मिनट
IBPS क्लर्क परीक्षा विश्लेषण और समीक्षा का हमारा अंतिम भाग क्वांट सेक्शन है, जो मध्यम स्तर के होने के साथ-साथ गणनात्मक और कठिन प्रश्नों के एक समूह से पूर्ण था। विषय-वार समीक्षा और वितरण इस प्रकार है:
टॉपिक का नाम | प्रश्नों की संख्या | कठिनाई स्तर |
डेटा इंटप्रिटेशन | 5 | मध्यम |
नंबर सीरीज़ | 5 | सरल |
सिंप्लीफिकेशन | 10 | सरल से मध्यम |
विविध (उम्र, समय और कार्य, मिश्रण एवं संलयन, नाव और धारा आदि) | 15 | मध्यम |
उम्र, समय और कार्य, मिश्रण एवं संलयन, नाव और धारा आदि)। अन्य टॉपिक्स थोड़े गणनात्मक थे।
IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के लिए रीज़निंग एबिलिटी सेक्शन का विश्लेषण
- कठिनाई स्तर: सरल से मध्यम
- अच्छा प्रयास: 26 – 28
- समय-सीमा: 25 मिनट
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2017 के रीज़निंग एबिलिटी सेक्शन का विश्लेषण इस प्रकार है।
टॉपिक | प्रश्नों की संख्या | कठिनाई स्तर |
सिटिंग अरेंजमेंट एवं पज़ल्स | 15 | सरल से मध्यम |
अंकों पर ऑपरेशन | 5 | सरल से मध्यम |
एल्फान्यूमेरिकल सिंबल सिक्वेंस सीरीज़ | 5 | सरल से मध्यम |
असमानताएं | 5 | सरल से मध्यम |
Syllogism | 5 | सरल से मध्यम |
उम्मीदवारों ने आज के रीज़निंग सेक्शन को हल करने योग्य बताया। परीक्षा का कठिनाई स्तर थोड़ा मध्यम से सरल था। सभी पज़ल्स से संबंधित प्रश्न सरल था।
IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के लिए इंग्लिश भाषा सेक्शन का विश्लेषण
- कठिनाई स्तर: मध्यम से कठिन
- अच्छा प्रयास:16 – 19
- समय-सीमा: 15 मिनट
IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के इंग्लिश सेक्शन का टॉपिक-वाइज़ विश्लेषण इस प्रकार है। इस सेक्शन का कठिनाई स्तर मध्यम से कठिन स्तर का था।
टॉपिक | प्रश्नों की संख्या | कठिनाई स्तर |
स्पॉटिंग द एरर | 8-10 | मध्यम |
रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन | 5 | कठिन |
फिलर्स (2 Options) | 5 | मध्यम |
समान अर्थ के साथ शब्द | 8-10 | मध्यम |
- पैराजंबल या क्लोज टेस्ट जैसे टॉपिस परीक्षा में नहीं थे।
- इसके अलावा, पिछले वर्ष की परीक्षा की तुलना में रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन से संबंधित प्रश्न कम थे।
- इस बार, एरर खोजने के बजाय, सही वाक्य खोजने से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे।
- फिलर्स में, 2 विकल्पों में से संभावित उत्तर निहित था।
- टॉपिक में, समान अर्थ वाले शब्द, विद्यार्थियों को उस विकल्प का पता लगाना था जो दिए गए प्रश्न में हाइलाइट शब्द के समान था।
IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा : फ्री पैकेज
मॉक टेस्ट IBPS क्लर्क परीक्षा 2017 से हैं जिसके अंतर्गत 100 प्रश्न शामिल हैं। इस मॉक टेस्ट की भाषा शैली सरल है जिससे उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। इस मॉक टेस्ट में इंग्लिश लैंग्वेज से 30 प्रश्न, न्यूमेरिकल ऐबिलिटी से 35 प्रश्न और रीज़निंग ऐबिलिटी से 35 प्रश्नों का समावेश है। अगर आप IBPS Clerk 2017 की ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा मे सफलता चाहते हैं तो ये मॉक टेस्ट आपके लिए बहुमूल्य हैं, जो आपकी सफलता में अवश्य सहायक होंगे। इस मॉक टेस्ट को OnlineTyari ऐप और वेबसाइट दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
मुफ्त में अभ्यास करने के लिए यहाँ क्लिक करें !हमें उम्मीद है कि IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2017 से संबंधित यह परीक्षा विश्लेषण से आपको आपके स्तर के बारे में जानने में मददगार साबित होगा।
IBPS क्लर्क भर्ती परीक्षा 2017 के संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़े रहें। बैंक परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए, सर्वश्रेष्ठ IBPS क्लर्क परीक्षा तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।