IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का विश्लेषण एवं संभावित कटऑफ । 26 नवंबर 2016 – शिफ्ट 2: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) की ओर से IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2016 का आयोजन 26 नवंबर 2016, दिन शनिवार को आयोजित किया है। इस परीक्षा के जरिए सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों (Public Sector Banks) के लिए क्लर्क का चयन किया जाना है।
IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2016 के बाकी के चरण 27 नवंबर (रविवार), 3 और 4 दिसम्बर 2016 (शनिवार और रविवार) को देशभर में आयोजित कराए जाएंगे। इस लेख में हम IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2016 शिफ्ट-2 में आयोजित परीक्षा का एनालिसिस करेंगे। जिसके जरिए “OnlineTyari” के कैंडिडेट्स परीक्षा हॉल में हल किए गए पेपर के आधार पर तुलना कर सकेंगे।
IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का विश्लेषण । 26 नवंबर शिफ्ट-2
IBPS क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा 2016 का विश्लेषण इस लेख में आगे करेंगे। सबसे पहले आपको बता दें कि IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में तीन सेक्शन होते हैं। पेपर अंग्रेजी भाषा, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीज़निंग एबिलिटी सेक्शन में विभाजित है। IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जाते हैं।
सेक्शन | सवाल | अंक |
अंग्रेजी भाषा | 30 | 30 |
न्यूमेरिकल एबिलिटी | 35 | 35 |
रीज़निंग एबिलिटी | 35 | 35 |
कुल | 100 | 100 |
आपको बता दें कि परीक्षा के लिए कुल समय अवधि 1 घंटे (60 मिनट) की है। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है और नेगेटिव मार्किंग के तहत 0.25 अंक कटौती का प्रावधान होता है।
IBPS की ओर से निर्धारित ओवरऑल कट ऑफ के अलावा हर सेक्शन की कटऑफ को भी क्लियर करना जरूरी होगा। चलिये अब हम IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2016 शिफ्ट-2 के पेपर का सेक्शन-वाइज़ विश्लेषण करते हैं।
IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के लिए अंग्रेजी भाषा सेक्शन का विश्लेषण
- अच्छा प्रयास: 15-18
- कठिनाई स्तर: सरल
IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के अंग्रेजी सेक्शन में, प्रश्नों का स्तर सरल से मध्यम श्रेणी के थे। टॉपिक-वाइज़ विश्लेषण इस प्रकार है।
- रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन – 10 प्रश्न
- क्लोज़ टेस्ट – 10 प्रश्न
- एरर स्पॉटिंग – 10 प्रश्न
जिन उम्मीदवारों ने अच्छा अभ्यास किया होगा वे इस सेक्शन के प्रश्नों को सरलता से हल कर सकते थे। क्वलोज़ टेस्ट से संबंधित प्रश्न सरल थे। 15-18 प्रश्नों को हल करना अच्छे प्रदर्शन के तहत आएगा।
IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के लिए रीज़निंग एबिलिटी सेक्शन का विश्लेषण
- अच्छा प्रयास: 19-22
- कठिनाई स्तर: सरल से मध्यम
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) की ओर से IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2016 में रीज़निंग एबिलिटी सेक्शन का विश्लेषण करते हैं।
- नंबर सीरिज़ – 5 प्रश्न
- एल्फाबेटिकल – 5 प्रश्न
- कोडिंग-डिकोडिंग – 5 प्रश्न
- गणितीय असमानताएं – 5 प्रश्न
- सीटिंग अरेंजमेंट और पज़ल्स (लिनियर/सर्कुलर) – 10 प्रश्न
- विविध प्रश्न – 10 प्रश्न
विविध प्रश्नों के अंतर्गत रैंकिंग, ब्लड रिलेशन और दिशा-निर्देश के प्रश्न शामिल थे। जिन उम्मीदवारों को रीज़निंग विषय थोड़ा कठिन लगता है उनके लिए कोडिंग-डिकोडिंग और नंबर सीरिज़ के प्रश्नों को हल करना सरल था। बहुत 19-22 प्रश्नों को हल करना अच्छे प्रयास की ओर इशारा करता है।
IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के लिए न्यूमेरिकल एबिलिटी का विश्लेषण
- अच्छा प्रयास: 18-20
- कठिनाई स्तर: सरल से मध्यम
IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के पेपर में न्यूमेरिकल एबिलिटी सेक्शन का टॉपिक-वाइज विश्लेषण इस प्रकार है।
- सिंप्लिफिकेशन – 15 प्रश्न
- डेटा इंटरप्रिटेशन (टेबल और टेब्यूलर चार्ट) – 5 प्रश्न
- नंबर सीरिज़ – 5 प्रश्न
- विविध प्रश्न – 10 प्रश्न
विविध प्रश्नों में अधिकतर प्रश्न साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, समय, गति और दूरी, लाभ और हानि, समय और कार्य, औसत, अनुपात, क्षेत्रमिति आदि से थे, जिन्हें हल करना सरल था। डेटा इंटरप्रिटेशन और सिंप्लीफिकेशन के प्रश्न भी सरल थे। 18-20 प्रश्नों को हल करना अच्छे प्रदर्शन की श्रेणी में आएगा।
IBPS प्रारंभिक परीक्षा 2016 कटऑफ (संभावित)
IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा की दो कटऑफ होंगी, एक सेक्शनल कटऑफ और दूसरी ओवरऑल कटआफ। दोनों कटऑफ निम्न कारकों पर निर्भर करती है।
- कुल रिक्तियों की संख्या
- कुल आवेदको की संख्या
- परीक्षा का कठिनाई स्तर
इन कारकों को ध्यान में रखते हुए सेक्शनल और ओवरऑल कटआफ इस प्रकार हो सकती है।
IBPS प्रारंभिक परीक्षा 2016 की सेक्शनल कटऑफ (संभावित)
सेक्शन का नाम | कुल अंक | सामान्य | ओबीसी | एससी/एसटी | पीडब्ल्यूडी |
रीज़निंग एबिलिटी | 35 | 12-14 | 10-12 | 8-10 | 5-7 |
इंग्लिश भाषा | 30 | 10-12 | 7-9 | 6-8 | 3-5 |
न्यूमिरिकल एबिलिटी | 35 | 9-11 | 10-12 | 7-9 | 3-5 |
IBPS प्रारंभिक परीक्षा 2016 की ओवरऑल कटऑफ (संभावित)
सामान्य | 52-55 |
ओबीसी | 45-48 |
एससी | 32-35 |
एसटी | 28-34 |
हमें उम्मीद है कि IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2016 से संबंधित यह परीक्षा विश्लेषण और संभावित कटऑफ से आपको आपके स्तर के बारे में जानने में मददगार साबित होगा।
IBPS क्लर्क भर्ती परीक्षा 2016 के संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़े रहें। बैंक परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए, सर्वश्रेष्ठ IBPS क्लर्क परीक्षा तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।